
सागर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और सफल सर्जरी कर मरीज के यूरिनरी ब्लैडर से 33 पथरियां निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
- जानकारी के मुताबिक, करीब 60 वर्षीय मरीज पिछले एक साल से पेट दर्द और पेशाब की समस्या से परेशान था। पहले भी उसका पथरी का ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन इस बार जांच में मूत्राशय में बड़ी संख्या में पथरियां मिलने के बाद डॉक्टरों ने ओपन सिस्टोलिथोटॉमी सर्जरी करने का फैसला लिया।
करीब एक घंटे तक चली सर्जरी में डॉक्टरों की टीम ने मरीज के ब्लैडर से 33 पथरियां सफलतापूर्वक निकाल दीं।
डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को प्रोस्टेट की समस्या थी, जिसके कारण मूत्र पूरी तरह बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसी वजह से धीरे-धीरे मूत्राशय में पथरियां बनती चली गईं।
फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।







