मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

  • सागर स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी करेंगे झंडावंदन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन होंगे कार्यक्रम में शामिल

सागर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस आज अप्रैल रविवार को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी प्रात: 09 बजे धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में झंडा वंदन करेंगे इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगें!
स्थापना दिवस के पूर्व संभागीय कार्यालय का रंग रोगन कर आकर्षण विद्युत सजावट व रंगोली एवं पुष्प मालाओं से सजाया गया है स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप जलाकर आतिशबाजी करते हुए उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठनात्मक सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत बूथों पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन,वरिष्ठ जनों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे!
पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के निमित्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला स्तरीय संचालन टोली का गठन किया है जिसमें जगन्नाथ गुरैया को प्रभारी,चैन सिंह ठाकुर,यश अग्रवाल एवं अंशुल परिहार को प्रभारी बनाया गया है!

पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सुनीता रैकवार,उर्मिला सहारे,संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक, जगन्नाथ गुरैया, देवेन्द्र कटारे, रीतेश तिवारी, नीरज यादव मनीष चौबे,अभिमन्यु सोनी,सुमित यादव दीपक दुबे अंशुल परिहार,अंशुल हर्षे,दीपक दुबे विकास जैन विक्रम सोनी राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button