- सागर नगर निगम द्वार तीनबत्ती से राधा तिराहा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई
बड़ी संख्या में सड़क पर रखी सामग्री को जप्त किया
सागर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं एडीशनल एसपी श्री लोकेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से तीनबत्ती से गुजराती बाजार राधा तिराहा तक सड़क पर रखी सामग्री को जप्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नागरिकों द्वारा निगम आयुक्त को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि तीनबत्ती से गुजराती बाजार राधा तिराहा तक दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिस कारण नागरिकों को यातायात में बहुत परेशान होना पड़ रहा है।
निगम प्रशासन द्वारा दुकानदारों को बार-बार समझाईश देने के बाद भी तीनबत्ती से गुजराती बाजार में सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही थी , जिसे नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ बड़ी मात्रा में सड़क पर रखी सामग्री को जप्त करने की कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पर किसी भी प्रकार की सामग्री न रखें अन्यथा उसको जप्त करने की कार्रवाई की जावेगी जिसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । कार्रवाई के दौरान नगर निगम उपायुक्त एवं अतिक्रमण अधिकारी श्री एस एस बघेल, टीआई ट्रैफिक श्री मोहन सिंह ठाकुर, सब इंस्पेक्टर गुप्ता जी, हरेंद्र खटीक,राजू रैकवार सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल एवं अतिक्रमण टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply