मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर के बंडा क्षेत्र के ग्राम उजनेठी में एक युवक के साथ शादी के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी

शादी के दो दिन बाद दुल्हन घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पक्ष ने SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बुधवार दोपहर 3:00 पति हरनाम लोधी और उनकी मां ज्ञानबाई ने बताया कि अरविंद लोधी, राहुल लोधी और द्रोपदी लोधी ने रानी उर्फ पूनम साहू से साजिश के तहत शादी कराई। 22 मई को आरोपी घर आए और शादी की बात पक्की की। उन्होंने 2 लाख रुपए की मांग की। इस पर 50 हजार रुपए एडवांस दिए। 30 मई को चंडीमाता मंदिर जालमपुर में रीति-रिवाज के साथ शादी कराई। शादी के दिन 1.50 लाख रुपए और दिए।

हरनाम की उम्र 34 साल है और वह किसान है। काफी समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी। जल्दबाजी में परिवार ने लड़की कहां की है, क्या करती है और परिवार कहां रहता है कुछ भी नहीं पता किया।

शादी के बाद रानी उर्फ पूनम दो दिन घर में रही। इसके बाद उसने हंगामा किया और गिरोह के अन्य सदस्यों को बुला लिया। उसने कहा, मैं पति हरनाम और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती हूं।

इसके बाद शादी तय कराने वालों से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

जिस पर लड़का पक्ष ने दिए 2 लाख रुपए वापस मांगे हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह गिरोह इलाके में शादी के नाम पर ठगी करता है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button