- सागर संविदा नीति लागू करने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण आजीविका संविदा कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
सागर में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संविदा कर्मचारियों को संविदा नीति का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण आजीविका संविदा कर्मचारी संघ सागर ने बुधवार को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा 22 जुलाई 2023 को आदेश क्रमांक 5/2/2010/1/3 के माध्यम से संविदा नीति लागू करने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके आज दिनांक तक आजीविका मिशन के संविदा कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया गया है।
ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि संविदा नीति का लाभ मिशन के कर्मचारियों को शीघ्र प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष ऋषिकांत सचिव, राधे तिवारी, सहायक सचिव गोपाल पटेल, उपाध्यक्ष अभिषेक टुंडेले, मंडल प्रभाष मुडो़तिया, अनूप तिवारी, बृजेन्द्र नामदेव,धानेंद्र मिश्रा, अभिषेक रूसिया, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कोरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply