मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

  • बंडा पाटन गांव के ग्रामीणों ने शराब बंदी और बिक्री पर रोकने के लिए विनायका थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
  • सागर जिले के बंडा क्षेत्र के विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन मे ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर एक मिसाल पेश की है। गांव के ग्रामीणों की एकजुटता से सभी ने मिलकर शराब बिक्री पर रोक लगाने की ठानी और इसको लेकर विनायका थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव में शराब बिक्री बंद करने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बंडा क्षेत्र के आसपास के गांवों में शराबबंदी को लेकर एक अभियान की तरह जनजागरूकता बढ़ रही है। इससे पहले कल बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दन के ग्रामीणों ने बहरोल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आज पाटन गांव की पहल से साफ है कि लोग नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान गांव के सरपंच, ग्रामीण और बड़ी संख्या में मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने भी ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button