• सागर जिला शहर कांग्रेस ने किया वोट अधिकार यात्रा व प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में पदयात्रा का आयोजन महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
  • सागर मध्यप्रदेश

सागर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में “वोट अधिकार यात्रा “का आयोजन किया गया । समस्त कांग्रेस जन होटल जीवन रेन बसेरा के सामने,चौराहे पर एकत्र हुये वहां से सभी “वोट चोर गद्दी छोड़ “के नारे लगाते कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा कर सभी जन पहुंचे।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन का वाचन युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने किया।साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर रतलाम जिले में हुये कायराना हमले के विरोध में पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से स्वतंत्र संस्था होने के बाद भी भाजपा के लिये कार्य कर रहा है यह निंदनीय है हम वोट अधिकार यात्रा को चरणबद्ध चला कर वार्ड स्तर पर और बूथ स्तर पर चलाकर आमजनता के बीच ले जायेंगे।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने राहुल गांधी जी की वोट अधिकार यात्रा बड़ी ऐतिहासिक रही,आम जनता जाग चुकी है,

पूर्व प्रदेश सचिव अमित दुबे रामजी ने कहा कि हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है फिर भी भाजपा हिंसा से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा भूल गयी कांग्रेसियों की आवाज दबाना ब्रिटिश काल में भी संभव नहीं हुआ।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें कहा कि भाजपा देश मे तानाशाही शासन स्थापित करना चाहती है, चुनाव आयोग के माध्यम से वोटर लिस्ट मे हेरा फेरी कराती है देश मे चुनावी निष्पक्षता समाप्त हो रहीं है,

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *