फर्जी ,झोलाछाप डॉक्टर के यहां छापा, 3 क्लीनिक सील

देवरी कला/एंकर– सागर कलेक्टर के निर्देश के बाद मंगलवार को बस स्टैंड , झुनकू पंचायत के संजय नगर में तीन स्थानों पर छापा मारकर क्लीनिक को सील किया गया है, इस कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया,सभी झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और भाग गए, सबसे पहले पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बस स्टैंड फर्जी बंगाली डॉक्टर समीर विश्वास का क्लीनिक सील कर दिया है।
गत दिवस कलेक्टर संदीप जी आर ने फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे, मंगलवार को नायाब तहसीलदार चंद्रभान दीवान, मेडिकल ऑफिसर डॉ पराग एवं डॉ अवधेश लोधी पुलिस बल के साथ बस स्टैंड स्थित डॉक्टर समीर विश्वास की क्लीनिक पहुंचे, जहां पर डॉक्टर समीर विश्वास नदारत मिले वहीं उनका कंपाउंडर अधिकारियों को देखकर भाग गया, इस दौरान अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई की और वहां मौजूद एलोपैथी दवाइयां जप्त की।
डॉ अवधेश लोधी ने बताया कि बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर एलोपैथी दवाइयां एंटीबायोटिक एवं सर्जरी के उपयोग में आने वाली एनेस्थीसिया के इंजेक्शन मिले हैं जो विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा ही लगवाए जाते हैं, क्लीनिक में डॉक्टर समीर विश्वास के कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले हैं वहां पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के सर्टिफिकेट लगे हुए हैं, डॉक्टर द्वारा एलोपैथी दवाइयां से मरीजों का इलाज किया जा रहा था,
नायाब तहसीलदार चंद्रभान दीवान ने बताया कलेक्टर के निर्देश पर फर्जी झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा रही है, जो अवैधानिक रूप से क्लीनिक चलाया जा रहे हैं उनको सील किया गया है,
क्लीनिक में पेट दर्द, उल्टी दस्त से पीड़ित ग्राम मानेगांव की एक महिला मरीज अपने पति के साथ इलाज कराने आई थी जिसे कंपाउंड द्वारा तीन बाटने चढ़ाई गई थी,महिला आरती दांगी ने आरोप लगाया कि सो सुबह 9:00 से क्लीनिक पहुंचे थे जहां डॉक्टर नहीं आए उनके कंपाउंडर ने तीन बाटल चढ़ा दी और 18 सौ रुपए ऐंठ लिए, लेकिन उन्हें आराम नहीं है, महिला का रो रो कर बुरा हाल था,महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं अपनी पत्नी के इलाज के लिए 25 किलो चना बेचकर दवाई करने आए थे लेकिन बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज के नाम पर लूट लिया और मेरी पत्नी को कोई आराम नहीं लगा।
इसके बाद ग्राम पंचायत झुंनकू के संजय नगर में झोलाछाप डॉक्टर के सी पटेल , दामोदर पटेल गुरुदत्त क्लिनिक के यहां टीम ने छापा मारकर क्लीनिक पर एलोपैथी दवाइयां जप्त की और पंचनामा कार्रवाई कर क्लिनिक को सील कर दिया है, इस कार्रवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोविंद बरदिया, आरक्षक राजीव तोमर, मनोहर सिंह मौजूद थे।



