मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर शराब के नशे नाबलिग के पिता को दे रहा था गालियां, नाबालिग ने किया मना तो देशी शराब डालकर लाइटर जलाकर आग लगा दी नाबालिग झुलसी सागर रेफर

सागर जिले के गढाकोटा थाना अंतर्गत ग्राम उमरा में एक नाबालिग लड़की को आग लगाने का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी शराब के नशे में पीड़िता के पिता को अश्लील गालियां दे रहा था जिसके विरोध में नाबालिग ने मना किया तो उसे देशी शराब डालकर लाइटर से आग लगा दी। पीड़िता सागर रेफर
थाना क्षेत्र गढाकोटा से लगभग 9 किलो मीटर स्थित ग्राम उमरा में रविवार रात 10 बजे ग्राम के सुनील लोधी जो आपराधिक प्रवृत्ति का है उसने ग्राम के व्यक्ति को दबंगता बताते हुए शराब पीकर अश्लील गालियां देते हुए उसके सवारी आटो को आग लगाने कि बात की तो पीड़िता के पिता द्वारा मना किया गया जिसपर उसे आरोपी सुनील लोधी गालियां दी जिसपर नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने पिता गालियां देने से मना करने पर आरोपी सुनील लोधी द्वारा हाथ में लिए देशी शराब कि बाटल को उसके ऊपर डालकर लाइटर से आग लगा दी जिससे नाबालिग झुलस गई
घटना कि जानकारी लगते ही थाना गढाकोटा कि डायल 100 द्वारा पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कर सागर रेफर किया गया है
घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है ओर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी सुनील लोधी आदतन अपराधी हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button