मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर पालक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह से मिला-अभिभावकों, छात्रों, छात्राओं की समस्याओं से कराया अवगत।,

सागर निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण एवं निजी स्कूलों का संचालन मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन )अधिनियम 2017 तथा नियम 2020 के अनुसार कराने हेतु पालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की खुरई विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें अभिभावकों,छात्रों एवं छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा बनाए गए निजी विद्यालय संचालन हेतु अधिनियम, नियम और सीबीएसई द्वारा जारी नियम तथा सर्कुलर के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में डॉ धरणेन्द जैन, वीरेंद्र सिंह, दिनेश चिरवरीया,कल्याण सिंह,बबलू चौधरी, वदन अहिरवार सम्मिलित थे।भूपेंद्र सिंह जी ने आश्वासन दिया कि शासन के अधिनियम,नियम, कानून, परिपत्रों का पालन कराया जाएगा.

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button