मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

देवरी – गांव गांव में पानी की समस्या बेतहाशा बिजली कटौती, को लेकर विरोध

सागर देवरी कला नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तत्वाधान एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी परिसर में धरना दिया एवं नगर पालिका चौराहे पर मटके ,लालटेन, गैस सिलेंडर लेकर जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि जल जीवन में मिशन के तहत देवरी के लिए 600 करोड़ आया था वह कहां गया, देवरी क्षेत्र के 450 गांव के लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे है, वहीं पूरे क्षेत्र ।

देवरी नगर पालिका के मामले में कहा कि बिजली पानी और सफाई व्यवस्था चौपट है,पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने आरोप लगाया विधायक से लेकर संसद के वे लोग जो कांग्रेस में थे और अपने लिए स्वार्थ के कारण दल बदल कर सत्ता सुख भोग रहे हैं,ऐसे लोगों को आगे आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेंगी, धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया ने संबोधित करते हुए कहा जन प्रतिनिधि जनता की नहीं सुन रहे हैं, ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button