मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर -बीना खुरई रोड पर , ट्रक और वैन की हुई भिड़ंत स्कूटी आई चपेट में, तीन की हुई मौत

नरयावली थाना अंतर्गत सागर बीना मार्ग ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के समय वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से ट्रक जा रहा था। सामने से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान स्कूटी सवार ट्रक और वैन की चपेट में आ गया। जिसमें स्कूटी सवार युवक की भी मौत हो गई। वहीं वैन में सवार दो लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि वैन और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
घटनाक्रम की सूचना पर नरयावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा बनाने की कार्रवाई की जा रही है। नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षकार ने बताया कि ट्रक और वैन में टक्कर हुई है। स्कूटी सवार भी दुर्घटना का शिकार हुआ है। घटना में स्कूटी सवार समेत तीन की मौत हुई है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले में घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button