अखंड कुशवाहा समाज संगठन ने सौंपा ज्ञापन
सागर विगत दिवस नौगांव तहसील बीना जिला सागर में कुशवाहा समाज की दो नाबालिग पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें एक नाबालिग को सर में रोड लगने से पांच टांके आए हैं। तथा उसकी बहन जो कि भाई को बचाने आई थी उसके साथ भी मारपीट की गई और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है लगातार रक्त स्राव हो रहा है चुकी आरोपी संतोष ठाकुर एवं अन्य अभियुक्त शहर की बड़ी राजनीतिक एवं गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण बिना पुलिस द्वारा आरोपी गण को गिरफ्तार करने एवं सब सख्त कानूनी कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जा रही है। बिना पुलिस द्वारा गंभीर चोट होने के बावजूद काम धारा लगाकर मामले को रफा दफा किया जा रहा है।
कुशवाहा समाज जिला सागर मांग करता है कि दोनों नाबालिग को गंभीर चोट आई है अभी युक्त पर पोक्सो एक्ट की धारा अतिरिक्त बढ़ाई जाने एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन अजब सिंह ठाकुर का निरस्त किया जावे जिससे आम आदमी को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
अभियुक्त गोलू ठाकुर संतोष ठाकुर हरि सिंह ठाकुर किट्टू ठाकुर भोला ठाकुर निवासी ग्राम नौगांव को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे तथा उचित मूल्य की दुकान का संचालन निरस्त किया जावे।

Leave a Reply