मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

देवरी रोड पर तेज रफ्तार बस पलटी

देवरी से सागर जा रही की मंगल मूर्ति बस पलटने से उसमें सवार महिला पुरुष और बच्चे करीब 25 घायल हो गए,और दो को गंभीर चोट आने पर सागर रेफर किया गया।

सुबह देवरी 7.45 बजे देवरी से सागर जाने वाली मंगल मूर्ति ट्रेवल्स की बस देवरी बस स्टैंड से रवाना हुई और नगर से बाहर निकलने के पहले ही ड्राइवर की लापरवाही से पलट गई।बस पलटते ही चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई जहां लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और देवरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया
गया,सड़क बस हादसे में घायल प्यारेलाल अहिरवार निवासी कोपरा ने बताया कि वह अपनी नातिन का इलाज कराने चितौरा जा रहे थे इस दौरान देवरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी मंगल मूर्ति ट्रेवल्स की बस ड्राइवर की लापरवाही एवं तेज गति से चलाने के कारण पलट गई बस के सामने कुछ दूरी पर गाय आ गई थी,लेकिन उसके पहले ही बस अचानक पलट गई इसमें,ड्राइवर की लापरवाही है ड्राइवर तेज गति से बस चल रहा था,प्यारी लाल अहिरवार को हाथ में फ्रैक्चर एवं पोर्ट बुरी तरह जख्मी हो गया है। इसी तरह बस में सवार रामघाट मंदिर के पुजारी मुकेश तिवारी ने बताया कि वह सागर जा रहे थे इसी दौरान बस अचानक मुड़कर पलट गई जिसमें उन्हें हाथ पैर में चोटें पहुंची है।बस में सवार आशु पटेल ने बताया कि वह 7:45 की बस से एक निजी कॉलेज में मिड सेम का पेपर देने जा रहे थे,की देवरी अस्पताल के आगे बस अचानक बिना मोड़ि ही वापस देवरी तरफ मुड़ गई और पलट गई जब पास में चीख पुकार मच गई और फिर इसके बाद हम लोग खिड़की में से बाहर निकले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button