सागर तालाब ऐलिवेटिड कॉरिडोर निर्माण उपरांत बडा बाजार में किए गए वनवे में आटो रिक्शा को मुक्त रखने की मांग को लेकर शहर के आटो रिक्शा चालकों ने यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी के नेतृत्व में विधायक निवास पहुंचकर विधायक शैलेन्द्र जैन से चर्चा कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उल्लेखित है कि प्रदेश में जहां पर भी वनवे लागू है वहां आटो रिक्शा, ई रिक्शा को मुक्त रखा गया है। लेकिन सागर के बडा बाजार मार्ग पर हाल ही में किए गए वनवे पर आटो रिक्शा को मुक्त नहीं किया गया। जबकि वहां ट्रक, बस, फोर व्हीलर के आवागमन से ट्राफिक जाम होता था। वहीं वनवे विसंगति के चलते बडा बाजार से लगे करीब 5 वार्डों के बृद्ध, विकलांग, दिव्यांग मरीजों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड रहा है। आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने बिन्दुवार विधायक शैलेन्द्र जैन को अवगत कराया जिस पर उन्होनें मौजूद सभी आटो रिक्शा चालकों को अस्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरांत आटो चालकों के हित में निर्णय करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि चूकि मामला हाई कोर्ट से जुडा है फिर भी आटो रिक्शा चालकों के भरण पोषण का ध्यान रखा जाएगा। ज्ञापन सौपनें वालों में राजेश शुक्ला, इकबाल खान, सुदंर यादव, पवन खटीक, बलराम पटैल, देववृत शुक्ला, योगेश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, देवी पवार, अनिकेत, तुलसीराम, गोपाल विश्वकर्मा, सोनम ठाकुर, राजेश जैन, नरेन्द्र ठाकुर, सुदीप कोरी, कोमल, लच्छू शर्मा, अमरजीत, सुनील सेन, अनिकेत, पप्पू टायर, दुलीचंद, अमरजीत, मोहन, राजकुमार साहू, संदीप, संतोष, मोनू खान, कयूम सहित अनेकं आटो चालक शामिल थे।


Leave a Reply