मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

देवरी के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक व्यक्ति के साथ बांधकर बेरहमी से मारपीट

इलाज के दौरान मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने
नेशनल हाईवे 44 महाराजपुर थाने के सामने चक्का जाम कर दिया,

. देवरी नरसिंहपुर के बीच दोनों ओर करीब 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, हजारों की संख्या में चार पहिया वाहन ट्रक ,यात्री बसें ,और कार जाम में फंसे रहे,जिससे लोग परेशान होते रहे।
शाम 6 बजे तक चक्का जाम जारी रहा परिजनों का आरोप कि इस मामले में युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन शाम 6 बजे तक रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजनों में रोष देखा गया,इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हाइवे पर लोग इकट्ठे हो गए, जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया दुबे निवासी हल्लू पिता प्रहलाद यादव उम्र 35 साल महाराजपुर से अपने गांव जा रहे थे तभी सिमरिया गांव में गाली गलौज को लेकर विवाद हुआ था, जब हल्लू घर पहुंचा तो पड़ोसी फागू, मर्दन , गोलू राजधर यादव एवं फागु की पत्नी कविता सहित पांच लोगों ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट की थी जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर केसली डायल हंड्रेड ने पहुंचकर युवक की रस्सी खुलवाई और मुक्त कराया था।
मृतक के पिता प्रहलाद यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में पड़ोसी से पुरानी जमीन विवाद चल रहा था इसी के लोग इस बात को लेकर गाली गलौज हो रही थी इसी बात को लेकर बेरहमी से मारपीट की, शनिवार को सुबह घायल अवस्था में हल्लू अपनी मां चंद्रारानी को लेकर पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची तो वहां 1 घंटे तक पुलिस थाने मे बैठा ही रखा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की और धमकाया कि यहां से चले जाओ नहीं तो साहब आएंगे वह भी मारेंगे, इसके बाद जब हल्लू घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि में हल्लू ने दम तोड़ दिया।
रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन लाश लेकर महाराजपुर थाना पहुंचे और नेशनल हाईवे 44 पर दोपहर 3 बजे शव रखकर चक्काजाम लग गया, सूचना मिलने पर देवरी थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया घटना स्थल पर पहुंच गए और परिजनों को समझाया जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे,मृतक के बड़े भाई खेमलाल यादव ने आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई की हत्या की गई है और हत्या करने वालों के खिलाफ अपराध कायम किया जाए और उनके साथ न्याय किया जाए,सूचना मिलने पर शाम 6 बजे रहली एसडीओपी प्रकाश मिश्रा महाराजपुर थाने पहुंचे और चक्का जाम खुलवाया, इस सम्बन्ध में एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की मांग थी कि तुरंत कार्रवाई की जाए,उन्होंने चक्काजाम खुलवाया है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button