सागर महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बी.एल.सी.घटक के अंतर्गत समीक्षा बैठक ली

शासन के नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश, कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे:- महापौर

सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम.आई.सी.
सदस्यों एवं योजना से संबंधित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बी.एल.सी.घटक की समीक्षा बैठक ली।
महापौर ने बी.एल.सी.के हितग्राहियों की वार्डवार समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावे। उन्हांेने कहा कि सर्वे के दौरान ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके परिवार को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है तथा योजना के लाभ हेतु पात्रता रखते है तो ऐसे हितग्राहियों को सर्वे में चिन्हित किया जाये, ऐसे हितग्राहियों से संपर्क कर उनको भी नियमानुसार योजना का लाभ दिलाया जाने हेतु प्रेरित किया जाये। उन्होंने योजना से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिये कि सर्वे के दौरान संयुक्त रूप से संबधित अधिकारी , उपयंत्री ,टैक्स कलेक्टर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि कोई भी गरीब पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रह सकें।
महापौर ने कहा कि बी.एल.सी.घटक के अंतर्गत योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु सर्वे टीम द्वारा जिस वार्ड का सर्वे किया जा रहा है तो उसकी सूचना संबंधित वार्ड पार्षद को दी जाये जिससे कि संबंधित वार्ड पार्षद को जानकारी हो सकें।
बैठक महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,
एम.आई.सी.सदस्य श्री विनोद तिवारी, श्री अनूप उर्मिल, श्री रूपेश यादव, श्री राजकुमार पटैल, पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेश यादव, श्री सोमेष जड़िया, शैलेष जैन, उपयंत्री रामाधार तिवारी, संयम चतुर्वेदी, श्री बबलेश साहू, सृष्टि चौबे, राजकुमार साहू,आयुषी श्रीवास्तव, लेखाधिकारी श्री हर्ष केषरवानी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी एवं समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।




