मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर चकरा घाट वार्ड वासियों ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर जनसुनवाई में अधेड़ की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चकराघाट के सरवैया मार्ग से आज कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक अधेड़ उम्र का आदमी बिना कपड़ों के बीच सड़क पर ।घूमता, गाली गलौच करता और अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है। आज चकराघाट वार्डवासियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर इस अधेड़ की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि लगभग 40 वर्षीय यह अधेड़ उम्र का आदमी वार्ड की महिलाओं को देखकर अपने कपड़े उतार देता है और गंदे गंदे इशारे करता है। अधेड़ बलवीर सिंह राजपूत से पूरा वार्ड परेशान है और आज बलवीर सिंह राजपूत पर कार्यवाही कराने को लेकर सभी वार्डवासी सागर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे।
सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चकराघाट वार्ड के सरवैया मार्ग से हैरान कर देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल आज चकराघाट वार्ड के निवासी कुछ तस्वीरें और वीडियो लेकर सागर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और बताया कि बलवीर सिंह राजपूत नामक एक लगभग 40 वर्षीय अधेड़ आए दिन वार्ड में अश्लील हरकतें करता है। जिससे पूरा वार्ड परेशान है। चकराघाट वार्डवासियों का कहना है कि बलवीर सिंह आए दिन महिलाओं को देखकर अपने कपड़े उतारकर खड़ा हो जाता है, गंदे इशारे करता है और गाली गलौच भी करता है, जिससे पूरे वार्ड की महिलाएं परेशान रहती हैं। बलवीर सिंह पर कार्यवाही कराने की मांग को लेकर सभी वार्डवासी जनसुनवाई में पहुंचे और तुरंत कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button