मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के घर से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी, सिविल लाइन पुलिस कर रही जांच

चोर सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद वीडियो हुआ वायरल
छतरपुर/बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू के चौबे कॉलोनी निवास प्रताप भवन परिसर से चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार, जिसमें नेम प्लेट MP-04, LB9838 लगी थी, लेकिन गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर MH-04, LB9838 है और किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज बताई गई है, छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस अब इस दो नंबर वाली गाड़ी की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है, कार चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे दो युवक कार को ले जाते दिख रहे है






