भाजपा नेता की होटल मे आड चलता था सेक्स रैकेट

युवती ने पुलिस थाने की शिकायत पुलिस ने की छापा मार करवाई



जबलपुर स्थानीय भाजपा नेता अपने साथी के साथ मिलकर होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था। असम की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार देर रात गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में छापा मारकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके साथी शीतल दुबे की तलाश की जा रही है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में रुकवाया और फिर मोटी कमाई का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। पीड़िता ने बताया कि होटल से 4 महीने पहले भागी, अब धमकी मिलने पर पहुंची थाने युवती ने बताया कि वह कई बार वहां से निकलना चाहती थी, लेकिन दोनों उसे डरा-धमकाकर रोक लेते थे। करीब चार महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और एक किराए के मकान में रहने लगी। तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
डर के मारे युवती सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पूरी कहानी पुलिस को बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शीतल दुबे फरार है।
CCTV, रजिस्टर और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस गढ़ा पुलिस होटल के गेस्ट एंट्री रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई स्थानीय नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित सेक्स रैकेट है, जो काफी समय से ऑपरेट हो रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।




