मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
इंदौर के राजा हत्याकांड काएक आरोपी बीना के बास हरी गांव से गिरफ्तार

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी की बीते दिनों मेघायल में हनीमून ट्रिप के दौरान निर्मम हत्या का खुलासा हुआ था।
सागर बीना – सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा व उसके साथियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी है। इसमें एक प्रमुख आरोपी आनंद कुर्मी उम्र 20 साल को सागर जिले की बीना तहसील के बसाहरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह पड़ोसी गांव मिर्जापुर भानगढ़ का रहने वाला है। आनंद इंदौर में रहता था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजा रघुवंशी हत्याकांड के बीना—भानगढ़ तहसील के मिर्जापुर गांव का रहने वाला आनंद कुर्मी पिता दौलतराम कुर्मी उम्र 20 साल भी शामिल था। आनंद करीब दो साल से इंदौर में लेबर का काम करता है। वहीं वह राज कुशवाहा सहित अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था। अपने चाचा के घर से पकड़ा गया।







