मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

जमीन विवाद में प्रफुल्ल दुबे ने लगाई न्याय की गुहार, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

सागर, 15 जून 2025।
सागर जिले के मोती नगर क्षेत्र में जमीन सीमांकन को लेकर एक विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में प्रफुल्ल दुबे ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है।

जबरन कब्जे का आरोप

प्रफुल्ल दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के नाम की जमीन का सीमांकन करवाया था, लेकिन गांव के ही कुछ किसानों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, उक्त किसान उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं।

कार्रवाई न होने से आहत

प्रफुल्ल दुबे का कहना है कि इस गंभीर मामले में उन्होंने मोती नगर थाने, पुलिस अधीक्षक सागर, जनजातीय कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

धमकियों का भी सामना

प्रफुल्ल दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले किसान उन पर हरिजन एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button