मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून को, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून 2025 को आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में कुलपति ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं उपसमन्वयकों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली और सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो. नवीन कानगो ने बताया कि कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. पीजी के 426, यूजी के 482 तथा पीएच.डी. के 49 छात्रों सहित कुल 957 छात्र समारोह में उपस्थित रहकर उपाधि प्राप्त करेंगे. समारोह विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा.
कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने आमंत्रण-पत्र जारी करते हुए जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि 33वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी एवं गौर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत जी, सागर लोक सभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी समारोह में सम्मिलित होंगे. समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमारे समय के प्रख्यात मनीषी, रचनाकार, साहित्य एवं संस्कृत मर्मज्ञ, समाजसेवी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी. लिट्. उपाधि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button