10 करोड़ की 100 एकड़ जमीन बदमाशों से कराई अतिक्रमण मुक्त, बडी कार्यवाही

सागर माल थौन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के व्यक्ति को शासन के द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकें और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो यह सभी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश के तत्काल पश्चात कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा जिले में कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। कलेक्टर की श्री संदीप जी आर के निर्देश पर एसडीएम खुरई श्री मनोज चौरसिया के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड रुपए की वेशकीमती 100 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए लगभग 30 आदिवासियों को उनकी जमीन सौंपी गई और अतिक्रमणकर्ता रानू सिंघई पर एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई।

एसडीएम श्री मनोज चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर के स्पष्ट निर्देश है कि जिले में सभी प्रकार के माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिसमें रेत, भू माफिया ,मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए इसी परिपेक्ष में सागर के मालथौन में बड़ी कार्यवाही की हैं, दबंग द्वारा कब्जाई गई आदिवासियों की 100 एकड़ भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया, गरीब बेसहारा आदिवासियों की जमीन पर मालथौन के ही निवासी रानू सिंघई पिता गोकुल चंद्र जैन के द्वारा किए गए अवैध कब्जे कर रखा था। प्रशासन ने कब्जाधारी को हटाया और आदिवासियों को वापिस कब्जा दिलाया।

रानू सिंघई ने यहां पर सिंचाई की पीपीएन तार फेंसिंग और केवल के तार भारी मात्रा में इकट्ठे किए गए थे जिसे प्रशासन के द्वारा जप्त कर पुलिस थाना मालथौन में रखा गया है साथ में रानू सिंघई के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। इस कार्यवाही में एसडीएम मनोज चौरसिया नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी, थाना प्रभारी अशोक यादव आर आई, पटवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *