कलेक्टर परिसर मे चाट चौपाटी की दुकाने खोलने की मांग शिवसेना ने सौपा ज्ञापन

सागर कलेक्टर परिसर मे बने रिकॉर्ड रूम भवन मे इंडियन कॉफ़ी हॉउस रेस्टोरेंट खोले जाने पर शिवसेना संगठन ने कड़ी आपत्ति दर्ज की
जन सुनवाई मे ज्ञापन सौंप कर इंडियन कॉफ़ी हॉउस के बाजु मे खाली पड़ी जगह पर चाट चौपाटी खोले जाने की मांग की .

शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी के नेतृत्व मे सोपे गए ज्ञापन मे उल्लेखित
इंडियन कॉफ़ी हॉउस मे बिक्रिय होने वाले इडली डोसा सांभर बड़ा की कीमत अधिक रहेगी जो कलेक्ट्रट परिसर मे आने वाले मजदूर किसान गरीब मेहगां भुकतान नहीं कर पाएंगे

इसलिए कलेक्टर परिसर की खाली जगह मे पोहा जलेबी समोसा कचौड़ी चाट चौपाटी की दुकान लगाने की आनुमति दी जाए जिस से गरीबो को राहत मिल सके
शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा की कलेक्टर परिसर मे जिस जगह सरकार ने रिकॉर्ड रूम भवन बनाया है उसे किस नियम के तहत हटाकर इंडियन कॉफ़ी हॉउस को आनुमति दी गई इस को लेकर शिवसेना संगठन 20 तारीख को सागर आ रहे पालक मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी को ज्ञापन सौपेगे |

ज्ञापन सौंपने वाले मे विकास यादव,पंकज दुबे, आशुतोष तिवारी, अजय बुंदेला, राहुल बिट्ठल, मयंक रजक, दीपक रैदास, रवि, सचिन आदि शामिल रहे ।



