मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

एक ही सर्प ने भाई-बहन को काटा,काटने से हुई मौत

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनमऊ गांव की घटना बताई जा रही है जहां एक पिता के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें बीते 6 दिवस के दौरान 16 वर्षीय बालिका पिंकी और 8 वर्षीय बालक आर्यन को एक ही सर्प के काटने से मौत हो गई,

परिजनों की माने तो भाई आर्यन और बहन पिंकी को सर्प ने घर के अंदर कमरे में दोनों को अलग अलग दिन के काटने से मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा

पिता रामपाल ने बताया कि यह वही सांप है जिसने बीते 6 दिन पूर्व मेरी बेटी को काटा था जिसमें उसकी मौत हो गई थी यह सांप घर के किसी बिस्तर में घुस गया था जिसने शुक्रवार की रात्रि को पुनः सांप ने मेरे बेटे को कान में काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई,जब सुबह उठकर देखा तो बिस्तर में सर्प था और बच्चा होश में नहीं था

जिसको परिजन तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुश नगर लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और साथ में ही मृत सांप को लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button