मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को लाल स्याही से क्रास लगाकर किया गया चिन्हित

सागर बारिश के दौरान शहर के किसी भी वार्ड में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, ।

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सभी वार्डों के इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि वे अपने- अपने वार्डों में क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो चुके भवनों का निरीक्षण कंर उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करें।

निगमायुक्त के निर्देशानुसार रविवार को शुक्रवारी वार्ड, कटरा वार्ड एवं लक्ष्मीपुरा वार्ड में संबंधित वार्ड के इंजीनियर द्वारा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर लाल स्याही से क्रास लगाकर चिन्हित किया गया । शुक्रवारी वार्ड में शेख खलील पिता शेख याकूब, कटरा वार्ड में सतभैया का मक़ान, लक्ष्मीपुरा वार्ड में डा.बाखले एवं विश्वामित्र, आनंदपाल, आदित्यनाथ पिता वासुदेव पांडेय का मकान जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पाए जाने पर

भवन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि उक्त जर्जर भवन में निवास न करें ,उसे खाली कर दें जिससे बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि की संभावना न रहे।

निगमायुक्त ने सभी वार्डों के इंजीनियर से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का सर्वे कर समक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button