मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर मध्यप्रदेश

अंडे का ठेला लगाने से रोका तो युवक ने वाहनों में लगा दी आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सागर मकरोनिया थाना क्षेत्र की संजीव नगर कॉलोनी में अंडे का ठेला लगाने से रोकने की बात पर नाराज एक युवक ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। युवक ने कॉलोनी में घरों के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना में एक कार, बाइक और स्कूटी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें एक युवक वाहनों में आग लगाते हुए साफ नजर आ रहा है।
अंडे के ठेले को लेकर हुआ विवाद
फरियादी मुन्नालाल जैन ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उनका बेटा अपनी दुकान पर बैठा था, तभी न्यू कॉलोनी निवासी शुभम चौधरी वहां आया और कहा कि तुम लोग मेरा अंडे का ठेला नहीं लगने दे रहे हो, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद शुभम वहां से चला गया।

रात में वाहनों में लगाई आग
रविवार-सोमवार दरमियानी रात करीब 2:15 बजे शुभम कॉलोनी में लौटा और घर के बाहर खड़ी अरविंद सोनी की कार (एमपी 04 सीपी 1101) में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और पास में खड़ी बाइक और स्कूटी भी जलने लगीं। धुआं उठता देख आसपास के लोग जागे और आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक आग लगाते और मौके से भागते हुए नजर आया है। जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button