मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

गुना में कुएं में गिरे बछड़े को निकालने उतरे 6 लोगों में से पांच की मौत हो गई।

गुना घटना धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई।

सूचना मिलने पर एसपी अंकित सोनी, GAIL की CISF यूनिट, SDERF समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। पर अभी लैब टेस्ट करवा रहे हैं, उसके बाद ही और साफ हो पाएगा।
SDERF टीम के मुताबिक, कुएं में करीब 12 फीट पानी है। जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं आम के बाग में बना है। मंगलवार सुबह ठेकेदार के लोग आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बछड़ा वहां आ गया। उसे भगाया तो वह कुएं में गिर गया। बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतरते गए।
इन लोगों की मौत

सिद्धार्थ सहरिया पुत्र दिमान सिंह (25)
गुरुदयाल ओझा पुत्र गंगाराम ओझा (40)
शिवचरण साहू पुत्र भंवर लाल साहू (40)
सोनू कुशवाह पुत्र पप्पू कुशवाह (28)
मन्नू कुशवाह पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह (35)
एक घायल
पवन पिता ग्यारसी राम कुशवाह।

ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी को घेरा

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया। उनका कहना है कि ग्रामीण इतनी दूर से पहले आ गए, जबकि धरनावदा पुलिस और एम्बुलेंस समय से नहीं आ पाई। दो लोगों को प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा। दो घंटे तक प्रशासन नहीं पहुंचा।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button