सागर 25 जून 1975 को लगे आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ का नाम दिया। यह दिवस बताता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखती है।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय सागर में संविधान हत्या दिवस की 50वी वर्षी पर मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट राज्य मंत्री नरेंद पटेल, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पुर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद सिंह , सागर विधायक शैलेंद्र जैन ,मीसा बंदि संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह की गरिमामय उपस्थिति में मिसबंदियों का सम्मान किया
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत , कार्यक्रम प्रभारी श्री डॉ वीरेंद्र पाठक , पूर्व विधायक श्रीमति सुधा जैन , प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा सहित मीसा बंदी उनके परिवार जन पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



Leave a Reply