मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

जिला नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े हत्या… ड्यूटी पर तैनात नर्स का चाकू से गला रेत कर हत्या ,

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स की चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई… और आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह दिल दहला देने वाली घटना नरसिंहपुर जिला अस्पताल में उस वक्त हुई जब स्टाफ नर्स अपनी ड्यूटी पर थी। अचानक एक व्यक्ति अस्पताल में घुसा और धारदार हथियार से नर्स का गला रेत दिया।

वारदात के बाद पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। खून से लथपथ हालत में अस्पताल में पड़ी नर्स की लाश को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्टाफ सदमे में आ गए।
यह वारदात जिला मुख्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम के बेहद करीब हुई है… ।

एक बार फिर नरसिंहपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पूरे जिले में उसकी तलाश जारी है।

जिला अस्पताल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हुई इस जघन्य हत्या हुई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button