बस स्टैंड से पति को धोखा देकर दुल्हन हुई लापता हुई

टीकमगढ़ के महूबिया गांव से कार में सवार होकर दुल्हन छोड़ने हरपालपुर जा रहा था दूल्हा।
नौगांव शहर के बस स्टैंड पर उस समय हलचल बढ़ गई जब एक दुल्हन अपने दूल्हे और ससुराल बालों को छोड़कर अचानक लापता हो गई पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र के महुबिया गांव निवासी हरप्रसाद राजपूत के पुत्र विनोद राजपूत की शादी 16 जून को अछरु माता मंदिर में छतरपुर जिले के हरपालपुर में रहने वाली रुचि राजपूत के साथ संपन्न हुई थी। रुचि,हरपालपुर में अपनी मौसी के साथ रहती थी और विवाह भी उन्हीं की देखरेख में तय और हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में संपन्न हुआ था इसके बाद दुल्हन मायके ले जाते समय अचानक नौगांव बस स्टैंड से फरार हो गई।

बाथरूम के बहने बस स्टैंड से फरार हुई दुल्हन
विनोद ने बताया कि मंदिर से शादी के बाद वह अपनी दुल्हन रुचि को धूमधाम से बिदा कराकर अपने घर ले गया और 8 दिन बाद
24 जून को वह अपनी दुल्हन रुचि को वापस हरपालपुर छोड़ने के लिए अपने भाई जानकी, भाभी पार्वती और अन्य परिजनों के साथ मारुति कार क्रमांक MP15 ZL 1377 से अपने घर से रवाना हुए इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी की मौसी से फोन पर बात हुई, जिन्होंने कहा कि वे नौगांव बस स्टैंड पर हैं और वहीं मिलने को कहा। रात करीब 9:30 बजे जब सभी लोग नौगांव बस स्टैंड पहुंचे तो कार से उतरते ही रुचि ने कहा कि में बाथरूम करने जा रही हूं लेकिन इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तब दूल्हे और उसके परिजनों ने बस स्टैंड सहित आसपास में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला ।

दूल्हे ने दुल्हन की मौसी पर 1 लाख 30 हजार लेकर शादी कराने के आरोप।
विनोद ने अपनी पत्नी की मौसी पर आरोप लगाते हुए बताया कि रुचि की मौसी ने यह शादी कराने के पहले 1 लाख 30 हजार रुपये लिए थे, इसके बाद टीकमगढ़ जिले के अछरू माता मंदिर में विवाह कराया विवाह के बाद अपनी पत्नी रुचि को हरपालपुर छोड़ने जा रहे थे तभी वह नौगांव बस स्टैंड से अचानक लापता हो गई ।



