मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दंबगो ने किया मकान पर कब्जा पीडित पक्ष ने प्रशासन से की न्याय मांग

सागर दरअसल सागर शहर के शुक्रवारी वार्ड स्थित एक मकान को लेकर संपत्ति विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पीड़ित कपिल चढ़ार ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके वैध कब्जे वाले मकान पर मिलीभगत कर जबरन कब्जा कर लिया है।

कपिल चढ़ार के अनुसार, उक्त मकान उनकी दिवंगत मां सुशीला बाई के नाम पर दर्ज है और वे इस संपत्ति के एकमात्र वैधानिक वारिस हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और नकली हस्ताक्षरों के आधार पर नगर निगम में नामांतरण (mutation) कराने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पहले से लगे ताले के ऊपर एक और ताला जड़ दिया।

पीड़ित ने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं और आरोपियों ने राजनीतिक रसूख तथा आपराधिक तत्वों के सहयोग से उन पर दबाव बनाया। हालात इतने बिगड़ गए कि कपिल को अपने परिवार को खुरई स्थित ससुराल में शरण दिलानी पड़ी।

कपिल चढ़ार, जो वर्तमान में ट्रक चलाकर आजीविका चला रहे हैं, ने प्रशासन से मांग की है कि मकान में लगे फर्जी ताले को तत्काल हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका यह भी आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से आरोपियों का मनोबल और बढ़ गया है तथा उन्हें जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button