मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

युवक ने अपना मरने वाला विडियो बना कर की आत्महत्या, पुलिस जांच मे जुटी

सागर शाहपुर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने एक महिला से प्रेम होने और उसके द्वारा शादी का झांसा देकर बाद में धोखा देने की बात कही।

परिजनों ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल के भाई ने बताया कि जानवी अक्सर हमारे घर आया-जाया करती थी और राहुल को घुमाने के लिए भी बाहर ले जाया करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि 2 जून को राहुल का जन्मदिन था, उस दिन जानवी घर आई थी और राहुल को उज्जैन घुमाने के लिए ले गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है और संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button