सागर शाहपुर मे खाद केन्द्र पर प्रशासन की छापामार कार्यवाही

सागर शाहपुर में सत्यम ट्रेडर्स भंडार केंद्र को किया सील, अवैध रूप से रखा मिल खाद, अधिक कीमत पर भी बेचा जा रहा था ।
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर सागर एसडीएम अदिति यादव के द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर 1 बजे शाहपुर स्थित संयम जैन कि सत्यम ट्रेडर्स छापामार कार्रवाई की थी। दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से खाद का भंडार करना पाया गया साथ ही अधिक कीमत पर बेचा जाना भी पाया गया अवैध रूप से भंडारण करने पर खाद भंडार केंद्र को सील किया गया है और आगे की पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम अदिति यादव ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते बताया शाहपुर में संयम जैन के द्वारा शाहपुर में, सत्यम टेंडर्स के द्वारा अपने दुकान के भंडारण कमरों में डीएपी, पोटाश का भंडारण किया गया है। विक्रेता के पास 500 बोरी से अधिक डीएपी एवं 50 बोरी से अधिक यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया, साथ ही विक्रेता के द्वारा यूरिया 266 रुपए कीमत बाली यूरिया 450 रुपए से अधिक की कीमत में बेचना भी पाया गया।उक्त फर्म अधिकृत विक्रेता है किंतु भंडारण में पाई गई खाद के आवक की रसीदें नहीं है तथा श्रोत से भेजी गई खाद का कोई प्रमाण नहीं है। POS मशीन में आवक भी प्रदर्शित नहीं हो रही है किसी भी प्रकार की साक्ष्य उपलब्ध न होने पर भंडार केंद को सील किया जा रहा है तथा पुलिस कार्यवाही की जा रही है।



