एक पेड़ मां के नाम“ संकल्प अभियान के साथ खुरई विधानसभा में 50 हजार से अधिक पेड़ लगे

खुरई “एक पेड़ मां के नाम“ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को आमजन ने किसी पर्व की तरह मनाया। मालथौन एवं बरोदिया कलां मंडल में यह कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हुआ जो शाम तक चला। युव नेता अविराज सिंह ने मालथौन क्षेत्र के शास. महाविद्यालय और बस स्टैण्ड परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र छात्राओं एवं स्कूली स्टॉफ के साथ वृक्षारोपण किया।
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज प्रसन्नता हो रही है एक साथ अपनी विधानसभा में 50 हजार वृक्ष लगाकर हम पूरे देश में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहे हैं और आप सभी इस रिकॉर्ड का हिस्सा है। इसलिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं बहुत-बहुत बधाई भगवान श्री कृष्ण ने बोला था वृक्ष लगाना सबसे महान दान में से एक दान करना है भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में बोला था कि मैं सभी वृक्षों में पीपल में भी वास करता हॅूं।
आप सभी युवाओं ने मिलकर इतनी बड़ी संख्या में आज इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर पुण्य का काम किया है। जब आप एक वृक्ष लगाते हैं तो आप चार लोगों को वायु प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
वृक्षों का संरक्षण करने से पर्यावरण संरक्षण होता है तापमान में नियंत्रण आता है वृक्षों से हम सभी, पशु पक्षी जीवित हैं और इसलिए हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम जो लाभ वृक्षों से ले सकते हैं




