मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर खुरई  एक परिवार के 4 ने सेल्फास खाकर आत्महत्या मनोहर लोधी सहित बेटा बेटी 70 वर्षीय मां की मौतसागर मध्यप्रदेश

खुरई टीहर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे एक ही परिवार के 4 लोगों ने सेल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मनोहर लोधी उसके बेटा बेटी और 70 वर्षीय मां की मौत 

खुरई शहरी थाना क्षेत्र के टीहर गांव में शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।
 
जानकारी के अनुसार टीहर गांव में बीती रात एक खेत में बने मकान में रहने वाले मनोहर सिंह लोधी के पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है। .

मनोहर की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। घटना के समय परिवार में मनोहर की 70 वर्षीय मां फूलरानी लोधी,उसकी 18 वर्षीय बेटी शिवानी,उसका 16 वर्षीय बेटा अनिकेतघर में मौजूद थे। सभी लोगों की सल्फास की गोलियां खाने से मौत हो गई। घटना स्थल पर फूलरानी ओर उसके नाती अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मनोहर को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया था। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। 

खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button