लोकसभा सदन में सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए नागरिक हवाई अड्डे की माँग रखी

सागर मध्यप्रदेश
सागर, मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल का प्रमुख केंद्र है — जो शैक्षणिक, औद्योगिक, सैन्य और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यहाँ स्थित हैं:
• डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय,
• बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज,
• आर्मी कैंटोनमेंट,
• और कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थान।
हाल ही में सागर में लगभग ₹50,000 करोड़ की बिना रिफाइनरी परियोजना प्रस्तावित की गई है, जो इस क्षेत्र को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान देने जा रही है।
बावजूद इसके, सागर और उसके आस-पास कोई भी फंक्शनल एयरपोर्ट नहीं है।
नजदीकी हवाई अड्डे — भोपाल, जबलपुर और खजुराहो — सभी सागर से 200-250 किलोमीटर दूर हैं।
इनमें से खजुराहो, एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, लेकिन सागर के आम नागरिकों, छात्रों, उद्योगपतियों व मेडिकल जरूरतों को समयबद्ध हवाई सुविधा नहीं दे पाता।
इसलिए आज संसद में सागर में एक स्वतंत्र नागरिक हवाई अड्डा स्थापित करने की स्पष्ट और दृढ़ माँग रखी।
यह क्षेत्र वर्षों से हवाई संपर्क की प्रतीक्षा में है





