सागर मध्यप्रदेश
सागर बीना मोतीचूर नदी में गुरुवार आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घरों में पानी भरने से लाखों रुपए का अनाज सड़ गया है। 15 से ज्यादा किसान कृषि उपज मंडी में 200 क्विंटल से ज्यादा अनाज सुखा रहे हैं। मौसम साफ न होने से सूखने के बजाए सारा अनाज सड़ गया है। व्यापारी किसी भाव में अनाज खरीदने तैयार नहीं है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
मोतीचूर नदी के किनारे प्रिंस कॉलोनी में रहने वाले प्रद्युम्न सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़कलजैन गांव में उनकी जमीन है। रबी सीजन में फसल कटाई के बाद उन्होंने 100 क्विंटल से ज्यादा अनाज बीना के मकान में रख लिया था।
24 जुलाई को आई बाढ़ का पानी घर में भर गया था।
15 क्विंटल मसूर, सोयाबीन 18, गेहूं 25, बटरी 10, हरी मटर 8, राई 10 और 12 क्विंटल चना भीग गया है। घर में जगह न होने के कारण वह मंडी में अनाज सुखा रहे हैं। धूप न निकलने के कारण सूखने के बजाए पूरा अनाज सड़ गया है।
व्यापारी यह अनाज किसी भी मूल्य पर खरीदने तैयार नहीं है व्यापारी
बाढ़ से घर में रखा लाखों का अनाज सड़ने की सूचना मिलने पर पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह मंगलवार को कृषि उपज मंडी पहुंचे। खराब हो चुके अनाज और किसानों के दर्द देख उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन किसानों को तत्काल राहत राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत राशि की मांग ।

Leave a Reply