सागर देवरी कला मे राम घाट नदी 22 वर्षीय गर्भवती महिला तेज बहाव में बह एस डी आर एफ की टीम कर रही तलाश

सागर मध्यप्रदेश
सागर देवरी कला नाग पंचमी पर रामघाट नाले पर बने पुल पर पानी होने के बावजूद बाइक से पार करते समय एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला तेज बहाव में बह गई है। जिसका दोपहर तक कोई पता नहीं चल सका। जिसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्योंकि बारिश के पूर्व पुल के दोनों ओर आवागमन रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किए थे। जबकि कलेक्टर ने इस संबंध में पूर्व में कड़े निर्देश जारी किए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजयनगर स्थित रामघाट मन्दिर में नाग पंचमी पर पर सुबह नौ बजे पूजन के लिए आए दशरथ साहू और उनकी पत्नी वंदना साहू 22 साल एवं बाईस वर्षीय ननद तीनों पूजन करके बाइक से वापस कल्पधाम कालोनी वापस लौटते समय जैसे ही रामघाट नाले पर बने पुल पर से तीनों बाइक से
पार कर रहे थे तभी पुल पर बाढ के पानी का तेज बहाव आने से बाइक फिसल गयी और वन्दना साहू 22 साल नाले में बह गई। मौके पर मौजूद लखन जाटव एवं रिजवान खान बचाने के लिए नदी में कूदें और बड़ी देर तक महिला की तलाश की लेकिन बाढ़ के पानी का तेज बहाव के कारण दोपहर तक दो किलोमीटर तक कहीं भी महिला का पता नहीं चला सका।
सूचना मिलने पर एसडीएम मुनब्बर खान ,एसडीओपी शशिकांत सरयाम ,तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिय,ा थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रामघाट नाले के आसपास महिला की तलाशी की लेकिन बाढ़ अधिक होने के कारण महिला का कोई पता नहीं चल सका।





