मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

बीना बेटे से मारपीट से आहत पिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

सागर  मध्यप्रदेश

सागर जिले के बीना क्षेत्र के ग्राम बारधा में बेटे से हुई मारपीट से आहत होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक श्रीराम साहू के बेटे अमित साहू का गांव के सरपंच से विवाद हुआ था, जिसके बाद सरपंच व उनके परिजनों ने अमित के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ दो लोगों के नाम रिपोर्ट में लिखे, जबकि पांच लोग शामिल थे और कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे श्रीराम साहू ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली। परिजन जब पहुंचे तो वह जीवित थे और उन्हें सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं मिले, जिससे इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई। इसके विरोध में गुस्साए परिजनों ने शव को सर्वोदय चौराहा पर रखकर चक्काजाम कर दिया। थाना प्रभारी अनूप यादव की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button