मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

कांग्रेस द्वारा चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

सागर मध्यप्रदेश

कांग्रेस का ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन

विपक्ष को आवाज उठाने पर गिरफ़्तार करना केंद्र की हिटलर शाही और तानाशाही प्रवत्ती- राजकुमार पचौरी

सागर वोटर वेरीफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के विरोध मे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी,श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा जी, अखिलेश यादव जी सहित अन्य सांसदों को,संसद से चुनाव आयोग तक निकाले जा रहे,शांतिपूर्ण पैदल मार्च में पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोकने एवं उपस्थित विपक्षी सांसदों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन रामाश्रम होटल के सामने बस स्टैंड सागर मे किया गया .

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी नें कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावो में वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का आज पुतला दहन किया गया है । विपक्षी सांसदों को को आवाज उठाने पर गिरफ़्तार करना केंद्र सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही प्रवत्ती को दर्शाता है। भाजपा की सरकार वोट चोरी करती है। जनता की वोट को चोरी करना भाजपा का काम है।

पुतला दहन कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन और जनता उपस्थित रहीं, लम्बे समय बाद कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से पं मुन्ना चौबे, सुनील जैन पूर्व विधायक,अमित दुबे राम जी, मुकुल पुरोहित,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव,चक्रेश सिंघई, पप्पू गुप्ता,अवधेश तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, रमाकांत यादव,सागर शरद पुरोहित,र सेकड़ो की संख्या मे केंद्र सरकार के पुतला दहन मे लोग उपस्थित थे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button