मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर सागर से देवरी जा रही बस तेज रफ्तार टूक ने खडी बस मे मारी टक्कर

सागर मयप्रदेश

खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, NH-44 चितौरा टोल टेक्स के पास की घटना

सागर से लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार सुबह 6:30 बजे चितौरा टोल टैक्स के पास फूल लेने रुकी खड़ी बस में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस पलट कर गई। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम से सीआरओ सुनील पौराणिक,आरपीओ लालू चौधरी, हेमंत अहिरवार, ड्राइवर सुनील प्रताप चढार, हेल्पर पुरुषोत्तम और रामदास मौके पर पहुंचे तुरंत ही सूचना हाईवे एंबुलेंस और पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे मैं बस और ट्रक ड्राइवर सहित 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं

जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक MP-11-P-0332 सागर से देवरी तरफ जा रही थी सुबह 6:30 बजे बस फूल लेने चितौरा टोल टैक्स के पास रूकी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक-MP-07-HB-5190 ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।वही क्रेन द्वारा बस को सीधा कर यातायात को सुचारु किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button