सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से 2 दिन का नवजात बच्चा हुआ चोरी, हुआ बच्चा मिला

सागर मध्यप्रदेश

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से 2 दिन का नवजात बच्चा प्रसूतिका वार्ड से चोरी हो गया, जिससे पूरे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक घटना 9:00 बजे की है। प्रसूति का वार्ड में भारतीय सोमवती आदिवासी नाम की महिला जिसकी डिलीवरी शनिवार को हुई थी वह भर्ती थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्चे को लेकर भाग निकली परिजनों ने शोर मचाया तो सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए उसमें एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी।

पुलिस की तत्परता से महिला को कर्रापुर से पकड़ लिया गया है और बच्चे को भी सकुशल बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.इस घटना से एक बार फिर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *