मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

बीना शिक्षक हमारे जीवन में दीपक की तरह हैं, जो स्वयं जलकर हमें ज्ञान का प्रकाश देते हैं :- गोविंद सिंह राजपूत

सागर मध्यप्रदेश

बीना शिक्षक दिवस के अवसर पर बीना में विधायक निर्मला सप्रे द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं और श्रेष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुती दीं।
इस अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को अतुलनीय बताते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में दीपक की तरह हैं, जो स्वयं जलकर हमें ज्ञान का प्रकाश देते हैं। वे हमें न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा भी देते हैं। शिक्षकों का सम्मान जितना भी किया जाए, कम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद कॉलेज के 5 वर्ष जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी कॉलेज और यूनिवर्सिटी का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि आजकल कई संस्थान केवल फीस लेकर डिग्री प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कॉलेज में प्रवेश लें और शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दें, जो स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
मंत्री राजपूत ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, कि आज का युग बदल चुका है। पहले टैलेंट अनुभव और उम्र के साथ आता था, लेकिन अब युवा 25-26 वर्ष की आयु में ही अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ बन रहे हैं और अरबों-खरबों की कंपनियां स्थापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से कहा कि वह भी मन लगाकर पढ़ाई करें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, छात्र-छात्राएं एवं सम्माननीय शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button