छतरपुर जिला अस्पताल में चूहों की दहशत

छतरपुर मध्यप्रदेश

छतरपुर के जिला अस्पताल में भी चूहों का दहशत बढ़ती जा रहा है, यहां भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। चूहों पर नियंत्रण के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसलिए चूहे कम होने के बजाय बढ़ गए हैं। वार्ड में चूहों की इस कदर भरमार है कि प्रसूताओं को 24 घंटे नवजात की सुरक्षा करना पड़ती है। हरदम खतरा बना रहता है। लेकिन प्रबंधन है कि चूहों को नजरअंदाज कर रहा है। अन्य वाडों में भी चूहों का दहशत बना हुआ है।
खाने के सामान से लेकर कपड़े कुतर रहे चूहे
चूहे खाने-पीने का सामान, दवाएं और कपड़े तक कुत्तर रहे हैं।। अस्पताल मे चूहों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इनकी धमाचौकड़ी से मरीज व उनके परिजन खासे परेशान हैं। मरीजों को सामान व दवा रखने के लिए दी गई अलमारी में चूहों की भरमार है। इन अलमारी से अनुमान लगाया जा सकता है कि अस्पताल कितना स्वस्थ है। 300 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के हर बेड पर एक अलमारी है, जिसमें मरीज अपनी दवा और खाने पीने का सामान रख सकें, लेकिन सामान चूहों की पहुंच से सुरक्षित नहीं रह पाता है। यहां तक कि मरीजों का रहना मुश्किल हो गया है।
प्रसूति वार्ड में कि माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा में जुटी रहती है। चूहों पूरे वार्ड में चूहों की दहशत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *