सागर मध्यप्रदेश
सागर उस वक्त हड़कंप मच गया,
जब एक युवक नेअधिकारियों के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की। युवक ने मौके पर ही अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।- आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक 108 एम्बुलेंस में पायलट है। युवक ने 108 एम्बुलेंस के

जिला अधिकारी रविन्द्र खरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जिला अधिकारी लगातार उससे रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और ट्रांसफर की धमकी दी जा रही थी।
युवक का आरोप है कि परेशान होकर ही उसने जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने यह कदम उठाया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को रोक लिया और किसी तरह स्थिति को काबू में किया।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, ।

Leave a Reply