सागर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने किया रक्तदान

सागर मध्यप्रदेश
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित 135 लोगों ने किया रक्तदान
सागर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ संगठनात्मक सागर जिले में रक्त दान शिविर के साथ हुआ। धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्त शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल,महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सेवा पखवाड़ा टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,पूर्व विधायक सुधा जैन,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
भाजपा कार्यालय के स्व. राजा दुबे सभागार में अतिथियों द्वारा केक काटकर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गई।
रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जी के साथ स्व प्रेरणा से 135 पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने रक्त दान कर डिजिटल तकनीक से प्रमाण पत्र प्राप्त किए। रक्तदान शिविर में चैतन्य ब्लड सेंटर के संचालक संजय सिंह,संगीता सिंह डॉ.जितेंद्र पटेल,डॉ.कपिल साहू के साथ लगभग 15 सदस्यों की टीम उपस्थित रहीं जो रक्तदान के पूर्व रक्तदाताओं का वजन,ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक जांचों में सेवा प्रदान की। वातानुकूलित परिसर में आयोजित रक्त दान शिविर में 10 वेड की व्यवस्था की गई थी।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी रक्त दाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




