सागर सागौन तस्करों ने जानलेवा हमला वनकर्मी को बंदूक की बट से हमला कर घायल किया दीजिए निजी अस्पताल में इलाज जारी

सागर मध्य प्रदेश

सागर देवरीकलाँ दक्षिण वन मंडल के देवरी वन परिक्षेत्र के बघवारा ग्राम के समीप मंगलवार एवं बुघवार की दरम्यानी रात्रि अवैध सागौन तस्करी कर रहे सशस्त्र तस्करों ने उन्हे रोकने आये वनकर्मी पर बंदूक की बट से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौका स्थल से फरार हो गये मामले में घायल वनकर्मी द्वारा मामले में 4 आरोपियों के विरूद्ध महाराजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत मंगलवार एवं बुघवार की दरम्यानी रात्रि लगभग 2 बजे गस्त के दौरान वन परिक्षेत्र के बघवारा बीट में पदस्थ वन कर्मी राज बहादुर सिंह ठाकुर एवं उमाशंकर द्वारा अवैध रूप से सागौन लकड़ी लेकर आ रहे बाइक सवारों को रोका गया था। वन कर्मी पूछताछ कर रहे थे इसी दौरान एक अन्य मोटर साईकिल पर सवार होकर बंदूक सहित आये 2 व्यक्तियों द्वारा उनसे गाली गलौच कर जाति सूवक शब्दों का प्रयोग किया गया एवं सागौन एवं वाहन छोड़ने का कहा गया। वनकर्मियों द्वारा विरोध करने पर उन्हे गोली मारने की धमकी दी गई एवं बंदूक की बट से प्रहार कर घायल कर दिया गया। घटना में वनकर्मी राजबहादुर सिंह की आंख एवं कंघे पर गंभीर चोट आई है। बाद में चारों आरोपी बाइक एवं सागौन के साथ फरार हो गये। मामले में घायल वनकर्मी की शिकायत पर पुलिस थाना महाराजपुर एक आरोपी नामजद एवं 3 अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देवरी ले जाई जा रही थी सागौन
वन अधिकारियों को आशंका है कि आरोपियों द्वारा उक्त सागौन लकड़ी तस्करी करके देवरी ले जाई जा रही थी, मामले में वन अधिकारियों द्वारा देवरी नगर में संचालित फर्नीचर मार्टो की मानीटरिंग की जा रही है। उनके स्टाक का मिलान सहित विक्रय प्रपत्रों की भी जांच आरंभ की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *