मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर एक प्रेस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर महापौर संगीता तिवारी को सागर नगर निगम के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया

सागर मध्यप्रदेश

सागर मध्यप्रदेश की नगरीय निकायों के द्वारा विकास एवं सौंदर्यीकरण के किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मान. कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में एवं मध्यप्रदेश की नगरीय निकायों के महापौर ,अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

सागर नगर निगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी भी उपस्थित हुई ।
कार्यक्रम में नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा विकास एवं सौंदर्यीकरण के किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

सागर नगर निगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के उत्कृष्ट कार्यो एवं स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में पूरे देश में 10 वीं रैंक प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,एमआईं सी सदस्य श्री शैलेंद्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button